Friday, 25 October 2013

History (चंडावल नगर का इतिहास)

Latest News
Happy and Good Day
                                                        Wel Come To Chandawal Nagar

चंडावल नगर का इतिहास

विक्रम संवत 1623 आसाढ़ ग्यारस को चाँद सिंह जी कुपावत (चांदो जी) ने चंडावल गाँव की स्थापना की | उन्होंने चांदो जी के नाम से ही ख्याति अर्जित कर रखी थी | ऐतिहासिक धरा के इस ने गाँव स्थापना से पूर्व तथा स्थापित वर्ष में खून की होली खेलकर अत्याचार, जुल्मो सितम के खिलाफ क्रांति का झंडा गाडा | उस समय से आजाद हिंदुस्तान के प्रथम सूर्योदय की वेला तक अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ बिगुल बजता रहा | चांदो जी ने चंडावल ग्राम पर वर्षो से लूटखसोट, मार काट करने वाले पहाड़ी जाती के मेहरो से खुनी लड़ाई लड़ 300 मेहरो को मौत के घाट उतार कर वर्ष 1631 में ग्राम में शांति का वातावरण स्थापित किया | ग्राम की बसावट में ही चंडावल की धरा खून से नहा उठी थी | अब चंडावल नगर व्यापारिक दृष्टि से काफी उन्नत हो चुका हैं | साथ ही खेल कूद और अध्ययन के क्षेत्र में अब तक काफी नाम कमाया हैं |

स्वामी श्री वासुदेव जी महाराज 






img
स्वामी श्री वासुदेव जी महाराज का जन्म ईस्वी सन 1923 को महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि साढ़े 12 बजे भगवती स्वरूपा माता लक्ष्मीबाई की कोख से हुआ | आपके पिता का नाम श्री कृष्णमूर्ति था, जो भारद्वाज गौत्र के ऋग्वेदी ब्रह्मण थे | आपने चंडावल के विकास में अहम् भूमिका निभाई | विकास कार्य भी इतने की उनकी गिनती ना की जा सके | नगर के प्रवेश द्वार से लेकर थानेश्वर मंदिर का निर्माण, कैलाश सागर की पाल, व्यायामशाला, आयुर्वेदिक औषधालय जहा आज भी निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, बालिका माध्यमिक विद्यालय, गौशालाएं, अनेक मंदिर. आपने ही बनवाए | 5 सितम्बर 2011 को चंडावल के इस महान संत का देवलोकगमन हो गया | वासुदेव जी महाराज का आश्रम "निरंतर निरंजन चिंतन कुटीर" रामपुरा रोड, चंडावल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं |


There are many schools of Primary, Upper Primary, secondary and higher secondary level. Schools in Chandawal Nagar
  • Government Senior Secondary School Chandawal
  • Government Girls Secondary School Chandawal
  • Government Primary School Chandawal
  • Adarsh Secondary School Chandawal
  • Dayanand Upper Primary School Chandawal.
  • Krishna Public School Chandawal
  • Mahaveer Primary School Chandawal


No comments:

Post a Comment